
हरियाणा में जिला परिषद का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किया गया जिसमें से एक ऐसा रिजल्ट आया जो सभी को अचंभित कर रहा है । बिहार पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ एक शराब तस्कर लाला भांड जिला परिषद बना।
हरियाणा पहुंचकर बिहार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शराब तस्करी का आरोपित रहा जीवन हितैषी उर्फ लाला भाड रेवाड़ी में चुनाव जीत चुका है आपको बता दें कि वार्ड नंबर 3 से नामांकन करके वह चर्चा में आया था। लाला भांड पर बिहार में शराब तस्करी का आरोप रहा है और उसे पकड़ने के लिए इस साल ही 15 अक्टूबर को बिहार पुलिस हरियाणा गई थी और उसे गिरफ्तार किया था वर्ष 2017 में ही उसके ऊपर मामले दर्ज किए गए थे लेकिन पुलिस कस्टडी से वह फरार हो चुका था।
कसौली खाने से हुआ था फरार
कसौली के रहने वाले लाला ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
चुनाव में हासिल की बंपर जीत
लाला भांड को बिहार पुलिस ने बिहार में शराब बेचने वाले कुछ बड़े शराब तस्करों में से एक बताया था आपको बता दें कि हरियाणा में जीवन हितैषी उर्फ लाला ने जिला परिषद का चुनाव लड़ा और उसे बंपर जीत हासिल करके सबको चौंकाया लाला को कुल 10760 वोट मिली है।



