Entertainment

क्या कशिश ठाकुर को डेट कर रही हैं उर्फी जावेद? किया चौंकाने वाला खुलासा

ऊर्फी जावेद आए दिनों चर्चा में रहती हैं हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि जिससे वह काफी ज्यादा चर्चे में है । उर्फी इन दिनों एमटीवी पर आने वाले शो स्प्लिट्सविला में नजर आ रही हैं ऊर्फी जावेद ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर QnA किया था जिसने उन्होंने डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 14 के बारे में कई तरह के खुलासे भी किए। शो के बारे में बात करते हुए ऊर्फी जावेद ने कहां की मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी यह नहीं सोचा था कि मैं स्प्लिट्सविला जैसे शो में आऊंगी और इस सीजन मैं स्प्लिट्सविला देखना होगा क्योंकि आप कुछ ऐसा देखने जा रहे हैं जो इससे पहले कभी भी नहीं हुआ है।

फैंस ने किया सवाल

जब उनसे एक फैन ने पूछा कि क्या यह एक स्क्रिप्टेड शो है तो उन्होंने कहा कि जब मैं छोटी थी और यशो देखती थी तो मुझे भी यही लगता था कि यह स्क्रिप्टेड है लेकिन जब मैं स्प्लिट्सविला खुद कर रही हूं तो मुझे एहसास हो गया ऐसा बिल्कुल भी नहीं है

कशिश ठाकुर को बताया अपनी पसंद

उनके एक फैन के द्वारा अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोस्ती के लिए हाथ से मुझे लगता है कि मैं सबसे ज्यादा पसंद कशिश ठाकुर को करती हूं और वह मेरे दिल के बहुत करीब है हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और प्रतियोगिताओं के रूप में मुझे हामिद और हनी कंबोज बहुत पसंद है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button