Sports

झारखंड के एथलीट ने 72 की उम्र में मनवाया लोहा

जमशेदपुर के वेटरन एथलीट अवतार सिंह ने 72 साल की उम्र में यह साबित कर दिया कि उम्र मात्र एक नंबर है। 72 साल की उम्र में अपने बुलंद हौसले से वह आज के युवा पीढ़ी को मात दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक में हुए द्वितीय राष्ट्रीय वेटरन स्पोर्ट्स एंड गेम चैंपियनशिप में अवतार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक हासिल किए।

इस प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से हर बार सबको चौकानेवाले सुनारी निवासी अवतार सिंह ने एक बार फिर से सबको यह साबित कर दिखाया है कि उम्र का यह पड़ा उनके लिए मात्र एक नंबर की तरह है । उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 4 स्पर्धाओं मैं ना ही केवल हर हिस्सा लिया बल्कि चारों स्पर्धाओं में उन्होंने जीत हासिल की और पदक अपने नाम किए।

चार पदक किए अपने नाम

एथलीट अवतार सिंह ने ना ही केवल 4 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया बल्कि चारों में पदक अपने नाम किया । जिसमें साइकिलिंग के 60 किलोमीटर और 50 किलोमीटर तथा जेवलिन थ्रो में स्वर्ण 38 किलोमीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

साइकिलिंग से रखते हैं खुद को फिट

बातचीत के दौरान एथलीट अवतार सिंह ने बताया कि साइकिलिंग एक बेहतर तरीका है खुद को फिट रखने का। उन्होंने बताया कि 15 मिनट साइकलिंग से हम खुद को कई तरह की बीमारियों से बता सकते हैं। बेखुद रोजाना 20 से 25 मिनट साइकिलिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button