भाग गया था घर से 22 साल पहले पति, हिम्मत नहीं हारी बसंती देवी, यह नई मिसाल बना दी

सत्र 2000 में हजारीबाग के खंभवा गांव को छोड़कर भाग गए पति को ढूंढ निकाला बसंती देवी ने. बंगाल के वर्धमान से 22 साल बाद बसंती देवी ने पति को घर वापस लेकर आई है.
48 साल की बसंती देवी के जीवन में यह साल जाते-जाते खुशियों से भर गया है. हजारीबाग के खंभवा निवासी बसंती ने 22 साल बाद घर छोड़कर भागे पति को वर्धमान से ढूंढ निकाला है. हालांकि उसके पति ने इन 22 सालों के दौरान दूसरी शादी भी कर ली है. किंतु पति अब इस बात के लिए तैयार है. कि वह अपनी दोनों पत्नियों का ख्याल रखेगा. पिछले वर्ष 22 दिसंबर को बसंती शिव चर्चा में वर्धमान गई थी. वहीं पर अपने बिछड़े पति से मुलाकात हुई. फिर समझौता के बाद बसंती ने वापस घर ले आई.
खंभवा गांव निवासी समन राम के दो बेटे थे -रामजी और कालदेव. कालदेव राम की शादी बसंती से हुई थी. और वह रोजगार की तलाश में कोलकाता गया था. कालदेव वहां से वापस लौट कर नहीं आया. कुछ दिन बाद पता चला कि कोलकाता में ही उसकी मृत्यु हो गई है. बसंती देवी कुछ दिन बाद अपने ही देवर रामजी राम से शादी कर ली. और रामजी राम से उनके दो बेटे और एक बेटी हुई. इसी दरमियान राम जी कोलकाता में एक लड़की से प्रेम करने लगा फिर वह वर्ष 2000 में खंभवा गांव छोड़कर भाग गया. उसके बाद उसकी पत्नी उसकी खोज में लगातार भटकते रही थी


