जब फ्लाइट के इंजन में बीच आसमान में आई खराबी, अटकी सांसे 100 यात्रियों की,मचा हड़कंप

इंग्लैंड से एक फ्लाइट में 100 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रही थी. फ्लाइट को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में लैंड किया जाना था. लेकिन उसके इंजन में लैंडिंग के 1 घंटे पहले ही खराबी आ गई. एयरपोर्ट पर इसकी सूचना तुरंत भेजी गई. इमरजेंसी के सभी इंतजाम कर लिए गए. जबकि बाद में फ्लाइट की लैंडिंग नॉर्मल हो गई.
इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में सवार सवाल 100 यात्रियों की सांसे तब अटक गई. उन्हें जब पता चला कि उनके विमान का इंजन बीच हवा में ही खराब हो गया है. इस फ्लाइट को सिडनी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट पर उतरना था लेकिन तभी इस इमरजेंसी के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट मैसेज अचानक भेज दिया गया. एंबुलेंस के साथ सभी इमरजेंसी सर्विस वहां पहुंच गई. लेकिन खबर अच्छी रही, कि फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा लिया गया. फ्लाइट क्वांटास एयरलाइंस की थी. जिसका नंबर QF144 था.



