Education
पीएम मोदी सर ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट, अनुशासन, और तनाव पर दिए टिप्स

पीएम मोदी ने शुक्रवार को लाखों बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा की दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में मोदी छात्रों के अभिभावकों से भी रूबरू हुए. इस दरमियान मोदी ने छात्रों को कई सफलता के टिप्स दिए और छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सलाह दी.
- पीएम ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं। मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है।
- मोदी ने कहा कि परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के लिए है, तो यह खतरनाक हो जाता है।
- पीएम मोदी ने सलाह देते हुए कहा कि समय प्रबंधन केवल परीक्षाओं के लिए ही नहीं, बल्कि आपके दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण है, बस अपने काम को प्राथमिकता दें। आप घर में अपनी मां को काम करते हुए देखिए, उनका टाइम मैनेजमेंट परफेक्ट होता है। आपको माइक्रो मैनेजमेंट करना है कि किस विषय को कितना टाइम देना है।
- मोदी ने छात्रों को दबाव में ना रहने की सलाह दी। मोदी ने कहा कि अगर आप अच्छा करेंगे तो भी हर कोई आप से नई अपेक्षा करेगा। चारों तरफ से दबाव होता है, लेकिन क्या हमें इस दबाव से दबना चाहिए? ऐसे ही आप भी यदि अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप भी ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबाव के दबाव में ना रहें।



