Cricket

कैप्टन कूल मां देवड़ी के दरबार पहुंचे, विधि विधान से की पूजा-अर्चना, इस खास गाड़ी से पहुंचे मंदिर माही

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मां देवरी मंदिर में माता के दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं. इस मंदिर का अपना विशेष महत्व है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मां देवड़ी मंदिर में गहरी आस्था है. रांची में धोनी हो तो वो माता के दरबार में शीश झुकाने आते ही हैं.

टीम इंडिया के कप्तान माही रांची में जब भी रहते हैं समय निकालकर मां देवड़ी के दर्शन पर जरूर आते हैं. धोनी सोमवार को भी देवरी माता की शरण में पहुंचे. मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने विधि – विधान से पूजा कराई. धोनी के मंदिर परिसर पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ लग गई. धोनी ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया. वह हमर गाड़ी से देवड़ी मंदिर पहुंचे थे. पूजा -अर्चना करने के बाद वह रांची वापस लौट गए.

जितना पुराना मां देवड़ी माता का मंदिर है, उतनी ही पुरानी इसकी आस्था. यह मंदिर रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर रांची टाटा हाईवे पर स्थित है. कैप्टन कूल कभी भी हो यहां आकर माथा टेकना नहीं भूलते. यह मंदिर लगभग 7 साल पुराना है. मंदिर में 16 भुजाओं वाली माता का विग्रह है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button