
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि अब उन्हें भी टीम में वापसी की पूरी उम्मीद है. इशांत शर्मा ने हाल ही में एक शो के दौरान अपने कैरियर के सबसे खराब बल को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है जिसकी वजह से वह 1 महीने तक तक रोए थे. इशांत शर्मा टीम की हार का कारण खुद को मानते रहे. बता दें कि इस आप कुछ देर तेज गेंदबाजों में शामिल है जिन्होंने 100 टेस्ट खेले हैं उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 311 विकेट दर्ज है.
इशांत शर्मा: मैं एक महीने तक रोता रहा
क्रिकबज के ‘राइज ऑफ न्यू इंडिया’ शो पर बोलते हुए ईशांत शर्मा ने जार्ज बेली के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 2013 वनडे मैच स्कोर को कैरियर का सबसे खराब पल बताया. जिसमें उन्होंने एक ही ओवर में जेम्स फॉकनर ने 30 रन लगाए थे. इस ओवर में 4 छक्के और एक चौका लगा था. उन्होंने कहा मेरा सबसे खराब लम्हा 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में हुआ मैच था. मुझे नहीं पता कि इससे बुरा पल मेरे लिए कभी हो सकता है या नहीं क्योंकि मैंने बहुत रन दिए. मुझे सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई वह यही थी कि मैं टीम की हार का कारण था. मैं उस समय अपनी पत्नी को डैड कर रहा था और मैंने उससे बात की और फिर लगभग 1 महीने तक रोता रहा. मैं उसे कॉल करता और हर दिन रोता.



