National

देवघर से पटना और कोलकाता जाना अब होगा आसान, वंदे भारत ट्रेन कब से शुरू होगी जाने!

मुख्य रेलखंड पर सीतारामपुर से झाझा के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे के द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है. फिलहाल झाझा से पटना व सीतारामपुर से हावड़ा तक लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाई जाए जा रही है. लेकिन झाझा से सीतारामपुर तक अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा है. आने वाले समय में मुख्य रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 116 तक करने का लक्ष्य है. इसी साल मुख्य रेलखंड पर वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से दिल्ली के बीच चलाए जाने की पूरी संभावना है जिसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है.

बताया जा रहा है कि मुख्य रेलखंड और धनबाद कोड लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए पिछले 24-25 फरवरी को सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों के अभियंताओं का टेक्निकल सेमिनार हावड़ा में आयोजित किया गया था जिसमें रफ्तार बढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गई और उस पर काम करने का निर्देश दिया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button