Jharkhand

यहां जाते ही बदल जाती है तारीख, समय 2 साल आगे पहुंच जाता है, इस घटना की सच्चाई रहस्य में लिपटी, जाने!

सोशल मीडिया झारखंड की तैमारा घाटी को लेकर इन दिनों खबरों से भरा पड़ा है. भले ही तैमारा घाटी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक ऐसा स्थान है, जो सभी लोगों को आकर्षक लगता है. रामपुर और तैमारा घाटी के बीच का क्षेत्र हाल ही में अपनी रहस्य के कारण चर्चा में आया है. कहा जाता है कि इस क्षेत्र से गुजरने पर मोबाइल डिवाइस पर घड़ी और साल अपने आप बदल जाते हैं.

बदल जाता है समय?

आपके मोबाइल में यहां आते ही समय 2 साल आगे बढ़ जाता है. यदि हम दूसरे शब्दों में कहें तो साल 2023 में आप यहां जाते हैं तो आपके फोन पर 2023 के बजाय साल 2025 दिखने लगेगा. मतलब आप 2 साल आगे पहुंच जाएंगे. इसके अलावा मोबाइल डिवाइस की घड़ी एक अलग समय दिखाना शुरू कर देती है. यहां पहुंचते ही मोबाइल के व्हाट्सएप पर डेट सेटिंग का मैसेज आने लगता है.

राहगीर रूक कर करते हैं पूजा

इस घाटी में कहीं भी सड़क के किनारे एक मंदिर के अलावा कुछ भी नजर नहीं आएगा जिसमें मां काली और बजरंग बली की मूर्ति है. राहगीर अक्सर इस मंदिर में प्रार्थना करने के लिए रुकते हैं. इसके बाद आगे की यात्रा के लिए रवाना होते हैं. तैमारा घाटी तक पहुंचने के लिए आपको रांची जमशेदपुर हाईवे NH-33 पर सफर करना होगा. यह स्थान रांची की राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर है. आप चार लेन वाली सड़क के दोनों ओर पहाड़ और घाटियां देख सकते हैं. इस बरसात के मौसम में आप यहां बादलों को नजदीक से देख सकते हैं. पहाड़ों से टकराने वाले बादल आपको यहां ठंडक का अहसास कराएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button