‘कहानी घर घर की’ फेम श्वेता क्वात्रा क्यों लेना चाहती थीं खुद की जान? इला अरुण ने किया खुलासा
‘कहानी घर घर की’, ‘कुसुम’ और ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’ जैसे टीवी शो कर फेमस हुईं श्वेता क्वात्रा अक्सर हंसती-मुस्कुराती ही दिखाई देती हैं। उनके चेहरे से मुस्कान ओझल नहीं होती लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक बार खुद को जान से मारना चाहती थीं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस और राजस्थानी पॉप सिंगर इला अरुण ने किया है। उन्होंने अपने और दोस्त श्वेता के पोस्टपार्टम डिप्रेशन का जिक्र किया है। बताया है कि कैसे उन्हें पैनिक अटैक्स आते थे और सुसाइड करने के विचार मन में धुमड़ते थे।
श्वेता क्वात्रा ने इस साल की शुरुआत में पोस्टपार्टम डिप्रेशन का जिक्र ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था, ‘मैं सिर्फ लो ही फील नहीं कर रही थी मुझे ब्रेन फॉग था। मुझे पैनिक अटैक आते थे। मैं बिना किसी कारण के गुस्सा हो जाती थी। मैं खुद को हेल्पलेस महसूस करती थी, मैं सुसाइडल थी और यह एक बहुत ही होपलेस सिचुएशन थी।’
दोस्त इला अरुण ने किया खुलासा
अब इला अरुण जो इस पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर आधारित एक नाटक में नजर आईं उन्होंने ‘न्यूज 18’ को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, ‘मैं सात बहनों वाले परिवार से ताल्लुक रखती हूं और मेरी मां हमेशा सपोर्टिव थीं। पुराने दिनों में, महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद उनको अपनी फैमिली के पास भेज दिया जाता था ताकि उन्हें सहारा मिल सके। लेकिन अगर वह न्यूक्लियर फैमिली से हैं, उनके लिए वहां कोई नहीं है तो ये डिप्रेशन आना लाजमी है।’




