पहले रेप करता फिर कत्ल और कहता मुक्ति दे रहा हूं ! 350 कत्ल कर चुका ये खूनी दरिंदा खुद को भगवान बताता था!
जब वो जेल से बाहर आ रहा होगा तो शायद उन बच्चियों की आत्मा रो रही होगी। जब उसने खुली हवा में सांस ली होगी तो बच्चियों की मरने के बाद भी सिसकियां निकल पड़ी होंगीं। कोर्ट के फैसले के बाद शायद एक बार फिर उन मरी हुई बच्चियों की मौत हुई होगी जिन्हें इस दरिंदे ने तड़पा-तड़पाकर मारा था। मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार कर उनको मौत देने वाला ये हैवान जो खुद को भगवान बताता था, सिर्फ 16 साल के अंदर ही जेल से बाहर आ गया।
350 कत्ल करने वाला सीरियल किलर
ये कहानी है दुनिया के खौफनाक सीरियर किलर (Serial Killer) पेड्रो लोपेज (Pedro Lopez) की। पेड्रो लोपेज ने चंद सालों में 350 कत्ल किए, जिनमें सबसे ज्यादा थीं 7 से 12 साल की बच्चियों की संख्या। ये हैवान उन बच्चियों को अपना निशाना बनता जो सबसे मासूम होतीं। उन बच्चियों को ये चॉकलेट या दूसरी चीजों का लालच देता और फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाता। ये बच्चियों के साथ अपनी हवस मिटाता और फिर उनका वहीं कत्ल कर देता। इसका टारगेट था हर हफ्ते तीन बच्चियों के साथ बलात्कार और उनका कत्ल।
जेल में हुआ था इस सीरियल किलर का शारीरिक शोषण
कोलंबिया का रहने वाला ये दरिंदा खुद को सेल्ममैन बताता था और घूम-घूमकर अपने शिकार ढूंढता था। दरअसल साल 1969 में पेड्रो को एक कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सजा के दौरान उसी जेल में बंद कुछ और बदमाशों ने पेड्रो के साथ शारीरिक शोषण किया। इसने बदला लेने के लिए उन चारों का कत्ल कर दिया। बस ये शुरूआत थी इसके हैवान बनने की। जब अपनी सजा काटकर ये बाहर आया तो इसने वो किया जिसकी कल्पना से भी डर लगता है।

जेल से निकलने के बाद गरीब बच्चियों को बनाया निशाना
ये साउथ अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में घूमता रहा और पेरु और इक्वाडोर की छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाता रहा। इसके निशाने पर होती थी गरीब बच्चियां, ताकि कोई इसका कुछ बिगाड़ न सके। कत्ल के बाद ये लाशों को वहीं गाड़ देता था। हैरान करने वाली बात ये थी कि ये मानता था कि ऐसा करके ये बच्चियों को मुक्ति दे रहा है, उनकी गरीबी से, उनके दुखों से। साल 1980 में पेड्रो को एक लड़की के साथ रेप करने के बाद कुछ ट्राइबल्स ने पकड़ भी लिया था, लेकिन मिशनरिज ने इसे छुड़ा लिया और कहा कि इसे कानून हवाले किया जाना चाहिए।