World

गुजरात में मानहानि के मुकदमे, राहुल गांधी के बाद क्या केजरीवाल और तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें

अहमदाबाद: मोदी सरनेम मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा के बाद देश में क्रिमिनल डिफेमेशन के मामलों की बाढ़ आ गई है। गुजरात की सूरत कोर्ट के फैसले के बाद सांसदी गंवा बैठे राहुल गांधी को अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। राहुल गांधी अब सजा पर रोक के लिए गुजरात हाईकोर्ट पहुंचे है तो वहीं दूसरी राज्य में मानहानि के दो और मुकदमें हुए हैं। इनमें पहला मामला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पार्टी के सहयोगी राज्य सभा के सांसद संजय सिंह के खिलाफ है तो दूसरा मामला बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज हुआ है। बड़ा सवाल यही है किया राहुल गांधी के मामले की तरह मानहानि के दो अन्य मामले भी परेशानी का सबब बनेंगे? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस गुजरात यूनिवर्सिटी ने किया है तो तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस एक व्यापारी हरेश मेहता ने दर्ज कराया है।गुजरात स्थापना दिवस पर सुनवाई
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद में मानहानि का जो केस हुआ है। उसमें गुजरात के लोगों के अपमान की बात कही गई है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि मौजूदा हालात में देखा जाए तो सिर्फ़ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ़ कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता हरेश मेहता कहना है कि तेजस्वी यादव ने पूरे गुजराती समाज को ठग बताने का बयान में मीडिया में दिया। इससे सभी गुजरारियों का अपमान हुआ है। इस मामले में पहली सुनवाई 1 मई को निर्धारित की गई है। 1 मई को गुजरात स्थापना दिवस भी है। अब देखना यह है कि मामले में अहमदाबाद की एडिशनल मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट की कोर्ट क्या फैसला लेती है? कोर्ट इस सुनवाई में तथ्यों को वेरीफाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button