World

आईएएस छवि रंजन जमीन घोटाले में ईडी के सामने हुए पेश, जानिए क्यों बढ़ रही मुश्किलें

रांची: आईएएस छवि रंजन कथित अवैध भूमि सौदों की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए गुरुवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी ने 24 अप्रैल को कथित अवैध भूमि सौदों में मनी लांडिंग की जांच के सिलसिले में रंजन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

छवि रंजन से छापेमारी के दिन 13 अप्रैल को भी हो चुकी है पूछताछ

छवि रंजन वर्तमान में राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। ईडी ने पहले रंजन से उनके बैंक खातों और संपत्तियों का ब्योरा मांगा था। जांच एजेंसी ने रंजन से 13 अप्रैल को भी पूछताछ की थी। इससे पहले इस मामले में उनके तथा झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कुछ अन्य के परिसरों में तलाशी ली गई थी।

जमीन घोटाले मामले में कई दस्तावेज जब्त

भूमि घोटाले मामले में ईडी ने इन छापेमारी के बाद झारखंड सरकार के एक अधिकारी समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम सेना की जमीन से संबंधित एक मामले सहित 12 से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया था कि इस धोखाधड़ी के तहत गरीबों और दलितों की जमीनों को हड़प लिया गया। पीएमएलए के तहत अपनी जांच शुरू करने के लिए, संघीय एजेंसी ने रांची में अधिकारियों की ओर से दर्ज कुछ व्यक्तिगत पहचान दस्तावेजों की जालसाजी से संबंधित पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लिया।
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने तलाशी के दौरान कई फर्जी मुहरें, जमीन के कागजात और रजिस्ट्री दस्तावेज बरामद किए हैं। यह दूसरा मामला है जिसमें झारखंड कैडर का कोई आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आया है। पिछले साल इसने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लांडिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button