World

बहन जलती रही और भाई बनाता रहा वीडियो… शाहजहांपुर की ये घटना आपको हैरान कर देगी

शाहजहांपुर से एक दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक बहन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। भाई आग बुझाने की जगह उसका वीडियो बनाता रहा। सीसीटीवी फुटेज ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भाई पर ही बहन को उकसाकर आग लगाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। एक 30 वर्षीय महिला ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। इस घटना का वीडियो उसका 26 वर्षीय भाई बनाता रहा और बहन की जान बचाने तक की कोशिश तक नहीं की। बाद में उसने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। घटना शाहजहांपुर शहर की है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो भाई की ओर से बहन को आग लगाने के लिए उकसाने का मामला भी खुलकर सामने आया है। महिला गंभीर रूप से जल गई है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना कि पीड़ित सरोज यादव अपने माता-पिता को थाने बुलाए जाने को लेकर परेशान थी। उसके भाई संजीव यादव ने इस प्रकार का खतरनाक कदम उठाने के लिए उसे राजी किया। दरअसल, पड़ोसी पवन गुप्ता और सुमन गुप्ता के साथ विवाद के बाद सरोज के माता पिता उर्मिला और सुंदर लाल यादव को पुलिस थाने बुलाई थी। इस मामले से दुखी होकर सुमन ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button