अपने चोरी या खोए हुए फोन को खुद कर पाएंगे ट्रैक, जानें क्या है CEIR का सिस्टम, कैसे करता है काम, सबकुछ
केंद्र सरकार इस हफ्ते एक ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने जा रही है। इस सिस्टम के जरिए देशभर में लोग अपने गायब या चोरी हो चुके मोबाइल फोन को ‘ब्लॉक’ कर सकेंगे या उसका पता लगा सकेंगे। सीडॉट महाराष्ट्र, कर्नाटक और नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र समेत कुछ टेलिकॉम सर्कल में सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) सिस्टम को प्रायोगिक आधार पर चला रहा है।देशभर में हर साल फोन चोरी होने लाखों स्मार्टफोन चोरी और खोने की घटनाए होती हैं। इनमें से महज 4 फीसदी लोग ही फोन चोरी या खोने की रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। फोन खोने के बाद पुलिस कंप्लेन, एफआईआर दर्ज कराना लोगों के लिए बेहद परेशानी वाला काम होता है। साथ ही लोग सोचते हैं कि चोरी हुआ फोन कहीं भला मिलता है। लोगों की इसी सोच की वजह से देश में चोरी के फोन का बड़ा बाजार खड़ा हो गया है। अब सरकार चोरी और खोए हुए फोन का पता लगाने और इस बाजार की कमर तोड़ने के लिए नई तकनीक ला रही है। इस तकनीक के जरिये खोए या चोरी हुए फोन को ट्रैक करना पहले से बहुत आसान हो जाएगा।




