World

‘असित मोदी ने दिशा वकानी के साथ…’, मोनिका भदौरिया ने दावा- शो में कभी नहीं लौटेंगी दयाबेन

टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पहले रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। फिर बावरी का रोल निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने भी प्रोड्यूसर पर आरोपों की बारिश कर दी। काफी कुछ कहने के बाद उन्होंने अब दिशा वकानी के बारे में भी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने दयाबेन के शो में वापस न आने के पीछे का कारण बताया है और दावा किया है कि वो कभी भी कमबैक नहीं करेंगी।

आपको याद हो तो दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने 2018 में शो से ब्रेक लिया था और मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं। बाद में खबरें आईं कि वह जल्द इस शो में लौट सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 5 साल गुजर गए। मेकर्स ने नई दयाबेन के लिए ऑडिशन्स भी लिए लेकिन बाद में वो भी ठंडे बस्ते में चले गए। हाल ही में जेनिफर मिस्त्री ने अपने बकाया पैसे के बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था उनके बैंक खाते में सिर्फ 80 हजार रुपये बचे हैं। जबकि उन्हें अपनी मां के घर पर 7 महिलाओं का ध्यान रखना पड़ता है।

मोनिका भदौरिया ने किया दावा

अब मोनिका भदौरिया ने असित मोदी पर गलत बर्ताव का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया है कि दिशा वकानी इस शो में कभी लौटकर नहीं आएंगी। न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में वह कहती हैं, ‘दिशा वापस नहीं आना चाहती हैं। कोई भी इस शो में वापसी नहीं करना चाहता। मुझे तो नहीं लगता कि ऐसा होगा। दिशा वापस नहीं आ रही है। वह शो की लीड थीं। वह इतने दिनों से लापता है। क्या आपको नहीं लगता कि उन्होंने उनको वापस लाने के लिए बहुत मेहनत की होगी? लेकिन वह वापस नहीं आना चाहती हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button