‘ये है असली स्ट्रगल’, Orry पर विवेक अग्निहोत्री ने साधा निशाना तो Gulshan Devaiah का फूटा ‘प्यार सर’ पर गुस्सा
‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने इंटरनेट सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। सोशल मीडिया पर ओरी की एक क्लिप शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओह यही हैं बॉलीवुड के सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले इंसान। आइए दिखाते हैं ओरी का क्लिप जिसमें वह अपनी जर्नी को बयां कर रहे हैं और डायरेक्टर ने उन्हें लेकर क्यों ये सब कहा।
ओरहान अवात्रामणि अक्सर सोशल मीडिया पर पार्टी करते नजर आते हैं। वह अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन से लेकर जान्हवी कपूर के बेस्ट फ्रेंड हैं। उनका एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि वह क्या कुछ करते हैं। वह कहते हैं, ‘मैं बहुत काम करता हूं। मैं जिम जाता हूं। एंटी-ग्रेविटी कर रहा हूं। मैं बहुत आत्मचिंतन करने वालों में से भी रहा हूं। कभी-कभी मैं योग भी करता हूं। कभी मसाज लेता हूं। बहुत काम है, लेकिन खुद के लिए करता हूं सब।’
‘तो ये ही है सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला बॉलीवुड का इंसान’
गुलशन देवैया ने कहा कि हर किसी की अपनी स्थिति और परेशानी होती है। हर किसी को हक है अपनी बात कहने का। जरूरी नहीं कि जिन्हें प्रिविलेज मिला हो, तो उनका कोई स्ट्रगल नहीं। ये बहुत आसान होता है कि हम प्रिविलेज्ड लोगों पर उंगलियां उठा दें। लेकिन हम भूल जाते हैं कि लोग ऐसे भी हैं जो हमसे भी ज्यादा कमजोर हैं। बहुत लोग हैं जो हमारे जितने भी प्रिविलेज नहीं हैं। तो इसलिए मेरे प्यार सर, आप ऐसे लोगों को लो मत फील करवाइए।




