World

जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, जानिए कैसी है हालात

दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन कल रात तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए। बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आ गया था, जिसके बाद वो गिर गए। जैन की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आम आदमी पार्टी ने दी जानकारी
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पिछले साल मई में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।’ जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

जानिए कैसी है तबीयत?
तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनिवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम में गए थे। कमजोरी की वजह से उन्हें चक्कर आ गया और वो फिसलकर गिर गए। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनकी वाइटल नॉर्मल पाई गई। हालांकि उन्हें दीन दयाल अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत है। ताजा जानकारी के अनुसार, जैन अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनके काफी गंभीर चोटे आई है।

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट
सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ ‘मैं’ में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button