World

शिव ठाकरे ने सेट से शेयर किया नया वीडियो, इस बार रोहित शेट्टी ने भी मिलाया कदम-ताल

स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ के टेलिकास्ट होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये इंतजार अभी लंबा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रहे कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कोई ना कोई अपडेट देते रहते हैं। वे फनी वीडियोज शेयर करते हैं। चोट लगने पर भी अपडेट देते हैं। अब सभी कंटेस्टेंट्स ने सेट पर होस्ट रोहित शेट्टी संग एक रील बनाया है, जिसे ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Shiv Thakare ने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के सेट से रोहित शेट्टी और को-कंटेस्टेंस संग ट्रेंडिंग रील बनाया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह ट्रेंड तब और बढ़ जाता है जब रोहित शेट्टी सर ऐसा करते हैं!’ इसमें देखा जा सकता है कि रोहित सभी कंटेस्टेंट्स के साथ सेट पर हैं और शिव संग हाथ मिलाते हुए वो पोज देते हैं। इस वीडियो को कुछ ही घंटे में करीब डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है।इससे पहले शिव ठाकरे ने एक्ट्रेस डेजी शाह संग एक वीडियो शेयर किया था, जो फैंस को बहुत पसंद आया था। डेजी ने सलमान खान संग ‘जय हो’, ‘रेस 3’ सहित कई फिल्मों में काम किया है। वो साउथ मूवीज में भी एक्टिंग करती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें KKK 13 में सबसे ज्यादा पेमेंट मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button