World

देश में जल तांडव! दिल्ली से हिमाचल तक भारी बारिश की डरावनी तस्वीरें, बंद हुए स्कूल

इस समय देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसूनी बारिश हो रही है। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। IMD ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण बारिश हुई है। दिल्ली में मौसम की पहली ‘बहेद भीषण बारिश’ दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर नजर डालिए तो #DelhiRains #Manali #HimachalPradesh RIVER JHELUM ट्रेंड्स बारिश पर चल रहे हैं। केरल से लेकर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बारिश हो रही है। आज के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट तो हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम और दिल्ली के वीडियो देख लोग हैरान रह गए। सड़कों पर घुटने तक पानी लग गया। दिल्ली में तो भारी बारिश के कारण कई मैदानों, अंडरपास, बाजार और अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया। सड़कों पर भारी जाम से भी लोग परेशान रहे। कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सुविधाएं भी प्रभावित हुए हैं। उत्तराखंड के कई जिलों में राज्य सरकार ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में भी सोमवार को स्कूल, कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। भूस्खलन से पहाड़ी राज्यों में कई रास्ते बंद हैं। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो से देखिए देशभर में मौसम का हाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button