Jharkhand
जमशेदपुर में रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन कर बोले सीएम हेमंत सोरेन, हर हाल में 1932 का खतियान लागू होगा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को साफ कर दिया है कि हर हाल में 1932 का खतियान लागू करेंगे. जुगसलाई में पत्रकारों द्वारा बातचीत करते हुए उन्होंने साफ तरीके से कहा है कि यदि खतियान 1932 का लागू नहीं कर पाएंगे तो फिर यहां के लोगों की पहचान कैसे बचेगी. यहां के लोगों का पहचान को भी बचाना है. 1932 का खतियान लागू करना ही होगा. जुगसलाई रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन करते हुए यह बातें कहीं.
राज्यपाल की शंका दूर कर करेंगे लागू
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्यपाल की क्या शंकाए हैं. हम उनके सारी शंकाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे और इसे लागू करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां जुगसलाई रोडवेज का उद्घाटन किया जिसके बाद वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे.


