World

लड़का और लड़की कभी सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते! स्टडी में सामने आ गया सालों पुराने दावे का सच

अरे यार….वो बस मेरा दोस्त है! आपने भी कई बार परिवार के लोगों और सहेलियों को यह समझाने की कोशिश जरूर की होगी कि आपका अपने मेल फ्रेंड के साथ दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं चल रहा है। लेकिन क्या उन्होंने आपके बात पर विश्वास किया?

इसमें कोई दोराय नहीं कि प्यार की पहली सीढ़ी दोस्ती होती है। इसलिए कई सारे लोग अपने बेस्ट फ्रेंड या बचपन के दोस्त से शादी भी कर लेते हैं। यहां तक की फिल्मों में भी इस बात का जिक्र खुब होता है कि लड़का और लड़की सिर्फ एक अच्छे दोस्त नहीं रह सकते हैं। ऐसे में भले ही आप लोगों की सोच को खराब बताकर अपोजिट जेंडर दोस्त के साथ अपनी फ्रेंडशिप को सबसे अलग बता दें, लेकिन इससे सच्चाई बदल नहीं जाती है। और वास्तव में यह सच्चाई क्या है, इसका पता आप इस स्टडी से लगा सकते हैं।

स्टडी में क्या खुलासा हुआ

जर्नल ऑफ सोशल एंड पर्सनल रिलेशनशिप्स में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, लड़का और लड़की दोस्त नहीं हो सकते हैं, इस दावे में कुछ सच्चाई हो सकती है।

भले ही आप सोच लें कि आप अपोजिट जेंडर के साथ सिर्फ दोस्त बनकर रह सकते हैं, लेकिन रोमांस की संभावना कुछ ही दूरी पर होती है। खासतौर पर यदि आप बेस्ट फ्रेंड हैं।

जस्ट फ्रेंड बनकर नहीं रह पाते लड़के

इन परिणामों से पता चलता है कि लड़कियों की तुलना में लड़कों को अपने अपोजिट जेंडर फ्रेंड के साथ सिर्फ दोस्त बने रहने में ज्यादा कठिनाई होती है।

88 अंडर ग्रेजुएट लड़के और लड़कियों से अपोजिट सेक्स फ्रेंडशिप पर सवालों को पूछने के बाद शोधकर्ताओं ने जाना कि लड़के अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ रोमांस के अवसर ज्यादा तलाश करते हैं। वहीं, ज्यादातर लड़कियां अपने मेल फ्रेंड्स के साथ रोमांस के बार में नहीं सोचती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button