बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत केस में सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आ गया है। इस मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी व एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। सीबीआई कोर्ट में सूरज पंचोली मां जरीना वहाब के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें तमाम मीडिया व पपाराजी ने घेर लिया था। अब दस साल बाद आदित्य पंचोली के बेटे को इस केस में राहत मिली है। साल 2013 में 25 साल की जिया खान ने जुहू के स्थित फ्लेट पर सुसाइड किया था। एक्ट्रेस की मां राबिया खान पिछले दस सालों से बेटी के लिए न्याय मांग रही हैं।’निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली जिया खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। 25 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 3 जून 2013 को जिया खान ने अपने मुंबई के जुहू स्थित फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस के घर से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। 10 साल से ये मामला कोर्ट में हैं। जिया खान की मां आज भी न्याय की गुहार लगा रही है। इस मामले में पुलिस ने जिया के बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था।
