तेंदुए के साथ दौड़कर जा रहा था ब्लैक पैंथर, फोटोग्राफर ने दोनों को ऐसे कैमरे में कैद किया, पब्लिक देखती रह गई
स्मार्टफोन के जमाने में फोटोग्राफरों की कमी नहीं है। चाहे किसी एतिहासिक जगह हो या फिर जंगल सफारी… लोग सबकुछ कैमरे में कैद कर लेते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते हैं। कुछ लोगों की रील वायरल हो जाती है, तो कुछ को निराश होना पड़ता है। लेकिन फोटोग्राफी कोई आसान काम नहीं है। यह एक आर्ट है, जिसमें उस्ताद होने के लिए पढ़ाई लिखाई से लेकर फ्रेम आदि की समझ भी डेवलेप करनी होती है। तभी तो फोटोग्राफर… फोटोग्राफर ही होता है। वह हर कैमरे से एक ऐसा लम्हा कैप्चर करते हैं जिन्हें देखकर दुनिया उनकी मुरीद हो जाती है। एक ऐसे ही छायाकार हैं शाह जंग, जिनकी नजरों से हम जंगल को करीब से देख पाते हैं।
यह तस्वीर जंगल की है। तेंदुआ और ब्लैक पैंथर दौड़ रहे थे। इसी दौरान फोटोग्राफर ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। यह तस्वीर देखकर पता चलता है कि फोटोग्राफर ने इस अद्भुत लम्हे के लिए कितनी मेहनत की है। उन्होंने एक फ्रेम में दोनों ही तेंदुओं को ऐसे कैद किया है कि आप उनकी खूबसूरती को आसानी से निहार सकते हैं। उनके शरीर के पैर्टन और बनावट आदि सब शानदार तरीके से कैप्चर हुआ है। बता दें, मेलानिस्टिक तेंदुआ को सामान्य भाषा में ब्लैक पैंथर (Black Panther) के रूप में जाना जाता है। इसका रंग या तो पूरी तरह से काला होता है या फिर यह गहरे रंग का होता है, जो दक्षिण भारत के घने जंगलों में पाया जाता है।




