World

न NDA में हैं न I.N.D.I.A में फिर भी इन राज्यों में चलता है इनका ही सिक्का, सर्वे में भी इस त्रिदेव की बल्ले-बल्ले

लोकसभा चुनाव में करीब 7 महीने का वक्त बाकी है और सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष का खेमा तैयारी कर रहा है। एक ओर पीएम मोदी की अगुवाई में NDA है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A है। अगला चुनाव इन दो गठबंधनों के बीच लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही कुछ दल ऐसे हैं जो इन दो खेमों में नहीं हैं। जब किसी के साथ नहीं तो क्या इनको कोई नुकसान होगा। फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा। लोकसभा चुनाव से पहले आए ETG रिसर्च के साथ टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में तीन पार्टियां ऐसी हैं जो एकतरफा अपने राज्य में जीत हासिल करती हुई नजर आ रही हैं। NDA-I.N.D.I.A किसी के साथ भी इन दलों के नेता नहीं हैं फिर भी मजबूती से ‘त्रिदेव’ खड़े नजर आ रहे हैं।

ETG रिसर्च के साथ टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में एनडीए की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। लोकसभा चुनाव में इस सर्वे में एनडीए के खाते में 300 से अधिक सीटें जाती दिख रही हैं तो वहीं विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को 160 से 190 सीटें मिल सकती हैं। इन दो गठबंधनों के बाद इस सर्वे में सबसे अधिक सीटें जगन मोहन की पार्टी YSRCP को जाती दिख रही है। उसके बाद बीजू जनता दल और और इस सर्वे में तीसरे स्थान पर केसीआर की पार्टी बीआरएस को अधिक सीटें मिलती दिख रही है।

दलसीटें
NDA296 – 326
I.N.D.I.A160 से 190
YSRCP जगन मोहन की पार्टी24-25
BRS केसीआर की पार्टी9-11
बीजू जनता दल12-14
अन्य11-14

इस सर्वे में आंध्रप्रदेश में जगन मोहन की पार्टी क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। आज लोकसभा चुनाव हुए तो YSRCP जगन मोहन की पार्टी राज्य में 24-25 सीटें जीत सकती है। इस राज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं और एक तरह से वह क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। पिछले बार के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश में जगन मोहन की पार्टी ने 25 में से 22 सीटें अपने नाम पर की। इस बार उससे भी अधिक सीट पार्टी के खाते में जाती दिख रही है। इसी तरह 17 लोकसभा सीटों वाले तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस को 9- से 11 सीटें मिलती दिखाई पड़ रही है। तो वहीं 21 सीटों वाले ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल को 12 -14 सीटें जीत सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button