World

गुजरात विधानसभा में यूनिवर्सिटी बिल पास, हार्दिक से बोले मोढ़वाडिया-राज को राज रहने दो, जानें क्या-क्या हुआ?

गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन यूनिवर्सिर्टी बिल पास हो गया। इसी के साथ राज्य की 11 यूनिवर्सिटी की कमान अब राज्य सरकार के हाथों में आ गई। वडोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी को छाेड़कर सभी 11 यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति अब राज्यपाल होंगे। इन यूनिवर्सिटी में अब सिंडिकेट और सीनेट की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गुजरात पब्लिक यूनिवर्सिटी विधेयक 2023 को पेश किया। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से चर्चा भी हुई। कांग्रेस ने इस बिल का सदन के अंदर और बाहर विरोध किया। तो वहीं सदन के अंदर काफी नोंकझोंक देखने को मिली। सदन में एक स्थिति ऐसी भी बनी जब कांग्रेस के सभी विधायक बीजेपी के विधायक हार्दिक पटेल के खिलाफ एकजुट हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button