तेंदुए ने जंगल से निकलकर किसान पर हमला किया, गांव में दहशत का माहौल

एक तेंदुए ने बहराइच मैं खेती की निगरानी कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक सोमवार को वन विभाग को बताया कि यह घटना कतर्नियाघाट प्रभाग के मूर्तिहर रेंज का है.
वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहर रेंज का है. यह घटना उत्तर प्रदेश में बहराइच में खेत की निगरानी कर रहे एक किसान पर घटी. यह जंगल कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वनराज मूर्तिहर रेंज अंतर्गत बोझिया गांव से सटा हुआ है. 40 वर्षीय किसान शंकर रविवार शाम खेत में सरसों के फसल की निगरानी कर रहे थे. उसी समय एक तेंदुआ जंगल से निकलकर पहुंच गया. किसान शंकर पर तेंदुआ ने अचानक हमला कर दिया. तेंदुए से संघर्ष करते हुए शंकर ने शोर मचाना शुरू किया और किसान को छोड़कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया.
तेंदुए के हमले की सूचना ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में दी. वन दरोगा गणेश, शंकर शुक्ला, वाचर तल्ला बाघ मित्र के टीम इजहार का मौके पर पहुंची. तथा घायल किसान को एंबुलेंस में सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया और वन दरोगा ने बताया घायल किसान शंकर को प्रार्थना पत्र मिलने पर आर्थिक सहायता की राशि दी जाएगी.



