Jharkhand

मंकी पॉक्स पर झारखंड अलर्ट: NHM अभियान निदेशक ने दी निगरानी बढ़ाने की हिदायत

यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में मंकी पॉक्स के मामले सामने आने के बाद झारखंड में भी सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक आदित्य आनंद ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को एडवाइजरी जारी कर विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही, जिला निगरानी अधिकारी और आईडीएसपी को भी मंकी पॉक्स को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से आने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी

अभियान निदेशक द्वारा जारी एडवाइजरी में उल्लेख किया गया है कि जो लोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर लौटे हैं और जिनके शरीर पर दाने, बुखार और चकत्ते दिखाई देते हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, ऐसे संदिग्धों के सैंपल को आईसीएमआर एनआईबी के बीएसएल-4 लैब पुणे में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है।

संदिग्ध मरीजों का अलग रखकर इलाज करें

अभियान निदेशक ने निर्देश दिया है कि जिन्होंने पिछले 21 दिनों में किसी ऐसे देश की यात्रा की हो जहां हाल ही में मंकी पॉक्स की पुष्टि हुई हो या जिनमें लक्षण दिखाई दें, ऐसे लोगों को तब तक अलग रखा जाए जब तक कि उनकी त्वचा की नई परत नहीं बन जाती। ऐसे सभी मामलों की सूचना जिला निगरानी अधिकारी को दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button