World

रात में बाइक से जा रहे थे बंदे, अचानक सड़क किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

बढ़ते कंक्रीट जंगल हरियाली को खत्म कर रहा है, जिसके कारण जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में जंगली जानवर भोजन की तलाश में इंसानी बस्तियों तक पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल हैं जिनमें हम देख सकते हैं कि इंसान, तेंदुए या शेर से डरकर उन पर हमला कर देते हैं और बेजुबान अपनी जान बचाने के लिए इंसानों को घायल कर देते हैं। ताजा मामला कर्नाटक का है। जहां रात के अंधेरे में एक तेंदुआ सड़क किनारे बैठा नजर आया। शुरुआत में लगा कि वह घात लगाए बैठा है। लेकिन जब रोड से गुजरते वाहनों को देखकर भी वह अपनी जगह से नहीं हिला तो यूजर्स कहने लगे कि कुछ तो गड़बड़ है। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।यह वीडियो 45 सेकंड का है जिसमें हम एक तेंदुए को सड़क किनारे बैठे देख सकते हैं। उसके आस पास से गाड़ियां गुजर रही हैं। लेकिन तेंदुआ अपनी जगह से नहीं हिलता। जब एक बाइक सवार तेंदुए को देखते हैं तो वह घबरा जाते है और वाहन को दूसरी दिशा में मोड़कर वहां से निकल जाता है। वहीं मौजूद एक कार चालक ने गाड़ी में बैठे-बैठे इस पूरी घटना को कैमरे में फिल्माया लिया। इंटरनेट यूजर्स वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर तेंदुआ अपनी जगह से क्यों नहीं हिला। वह एक जगह देर तक क्यों बैठा रहा? फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू किया, या वह खुद वहां से चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button