World
नियोजन नीति के खिलाफ छात्र-युवा सड़क पर उतरे, संताल परगना प्रमंडल में बंद का दिखा खासा असर
झारखण्ड में नई नियोजन नीति के खिलाफ आहूत संताल परगना बंद का व्यापक असर देखा गया। आदिवासी-मूलवासी, छात्र-युवा और सामाजिक संगठनों की ओर से बंद बुलाया गया था। बंद के समर्थन में उतरे प्रदर्शनकारियों ने 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग की। बंद का दुमका के अलावा जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में खासा असर देखा गया।




