World

धान बेचकर बकाया भुगतान के लिए तरस रहे झारखंड के 31 हजार किसानों के लिए ‘गुड न्यूज’

रांची: झारखंड में सरकार को धान बेचने वाले 31 हजार से ज्यादा किसान मायूस हैं। उनकी मायूसी की वजह यह है कि धान बेचने के बाद अब तक उनके बकाये का भुगतान राज्य सरकार की ओर से नहीं किया गया है। किसानों का राज्य सरकार पर लगभग 167 करोड़ रुपए बकाया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों ने करीब 17 लाख क्विंटल धान राज्य सरकार को बेचा है और अब तक भुगतान के लिए तरस रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से राज्य के 27,485 किसानों को पहली किस्त के रूप में 149.15 करोड़ का भुगतान किया गया है। पर तीन महीने से ज्यादा का समय गुजर जाने पर उन्हें दूसरी किस्त और बोनस की राशि नहीं मिली है। इससे किसानों में नाराजगी है।

176 करोड़ का करना है भुगतान

राज्य सरकार की ओर से किसानों से 15 दिसंबर 2022 से धान की खरीदारी की शुरूआत की गयी थी। धान की खरीदारी के समय किसानों को एमएसपी की 50 फीसदी राशि का भुगतान किया गया था। धान की एमएसपी सरकार की ओर से 2040 रुपये प्रति क्विंटल तय की गयी थी। तीन माह में एमएसपी की बची 50 फीसदी राशि के साथ राज्य सरकार को प्रति क्विंटल दस रुपये का भुगतान बोनस के तौर पर करना था। पर इस बकाये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। सरकार को दूसरी किस्त के 150 करोड़ और बोनस के रूप में 17 करोड़ का भुगतान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button