अब आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा, परिवार के मुखिया की सहमति से ही हो जाएगा

प्राधिकरण ने कहा है इस तरह का कोई दस्तावेज यदि किसी व्यक्ति के पास नहीं है तो परिवार के मुखिया की तरफ से एक निर्धारित प्रारूप में की गई स्वता – घोषणा को जमा कर सकता है.
आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए अब चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. यदि आप ऐसा सोच रहे हैं. आपको कई दफ्तरों या पंचायत के मुखिया के पास साइन कराने और मोहर लगाने के लिए भी चक्कर लगाना पढ़ रहा हो, तो पुराने जमाने की बात होने जा रही है. कारण यह है कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आधार कार्ड आपके परिवार के मुखिया की सहमति ही से अपडेट हो जाएगा.
आपका काम राशन कार्ड की कॉपी से भी हो जाएगा
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने समाचार एजेंसी भाषा के रिपोर्ट के अनुसार कहा, भारत के निवासियों को सुविधा दी गई है. अपने ही परिवार के मुखिया की सहमति से आधार कार्ड में ऑनलाइन ढंग से एड्रेस अपडेट कर सकते हैं. मंगलवार को यूआईडीएआई ने आधिकारिक बयान में कहा परिवार के मुखिया से संबंध को दर्शाने वाला कोई दस्तावेज जमा कर निवासी एड्रेस को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. कई दस्तावेजों के रूप में अंक-पत्र विवाह प्रमाण -पत्र राशन कार्ड और पासपोर्ट हैं. उस पर मुखिया और उस व्यक्ति दोनों के नाम एवं संबंध लिखे हो.



