World

राज कपूर ने नरगिस से क्‍यों तोड़ा रिश्‍ता? जब एक्‍टर ने किया था दूध का दूध और पानी का पानी

राज कपूर इंडस्ट्री के शोमैन कहे जाते हैं और ये अपनी फिल्मों और किरदारों के अलावा अपनी पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरा करते थे। उनकी पर्सनल लाइफ के किस्से आज भी अक्सर पब्लिक के बीच चर्चा में होते हैं। राज कपूर के साथ कई एक्ट्रेसेस के रिलेशनशिप की अफवाहें रही हैं। सबके अधिक जिनकी चर्चा रही हैं वो थीं नरगिस।

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की सफलता के बाद परासर भारती ने इन्हीं दोनों सितारों की कहानी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई और राज कपूर ने नरगिस से अपने रिश्ते को लेकर इसमें काफी खुलकर बातें की थीं।

राज कपूर ने खुलकर की थी नरगिस की तारीफ, बताया था एंजेल की तरह

राज कपूर ने नरगिस के साथ पूरे 18 फिल्मों में काम किया। कपूर ने बताया था कि वो उनसे तब मिले थे जब वह ऑलरेडी शादीशुदा थे और बच्चे भी थे। जबकि नरगिस उस समय केवल 16 साल की थीं। राज कपूर उनके बारे में बातें करते हुए उन्हें ऐंजेलिक बताया था यानी किसी एंजेल की तरह। उन्होंने नरगिस की तारीफ में कहा था, ‘वो काफी यंग थीं, एंजेलिक…क्या शानदार एक्ट्रेस थीं वो।’दोनों ने फिल्म ‘आग’ में साथ काम किया और फिर इनका साथ लगातार बरकरार रहा।

राज कपूर और नरगिस की कहानी है ऋषि कपूर और डिंपल की फिल्म ‘बॉबी’

राज कपूर ने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात की कहानी ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘बॉबी’ में दिखाई गई है। जिस तरह से ऋषि और डिंपल फिल्म ‘बॉबी’ में पहली बार मिले कुछ ऐसी ही मुलाकात राज कपूर और नरगिस की भी हुई थी। एक्टर ने कहा , ‘मेरे लिए फिल्म का मतलब कम्प्लीट, डेडिकेटेड डिवोशन और अपनापन है और जो कोई भी इसके इर्द-गिर्द होता है वो मेरा हिस्सा बन जाता है। और मैं ये कहना चाहूंगा कि आज जो आरके स्टूडियो है उसमें नरगिस ने काफी कॉन्ट्रिब्यूट किया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button