Crime

नक्सल संगठन की महिला सदस्य निर्मला ने किया सरेंडर.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय एक महिला नक्सली निर्मला ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया।

वह दंडकारण्य स्पेशल रीजनल कमेटी की सदस्य थी।

निर्मला ने तेलंगाना के वारंगल पुलिस कमिश्नर अंबर किशोर झा के सामने आत्मसमर्पण किया। सरकार ने उनके सिर पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा था।

अंबर किशोर झा ने कहा कि चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों और नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण यह सफलता मिली है। निर्मला सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हथियार डालने का फैसला किया। उसे इस नीति के तहत पुनर्वास के लिए सहायता दी जाएगी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, निर्मला दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की क्षेत्रीय सचिव, मेडिकल टीम इंचार्ज और दरभा डिविजनल कमेटी की सदस्य जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोड़ी मंजुला उर्फ निर्मला 2013 में झीरम घाटी हमले में शामिल थी, जिसमें कई कांग्रेस नेताओं की हत्या हुई थी। वह चित्याला, नरसापेट और अथुरनगरम में पुलिस स्टेशनों पर हुए हमलों में भी शामिल थी।

वारंगल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि निर्मला मूल रूप से वारंगल जिले की रहने वाली है और उसका पीपुल्स वार फोर्स से संबंध था। उसके बड़े भाई कोड़ी कुमार स्वामी उर्फ आनंद और चचेरा भाई कोड़ी वेन्कन्ना उर्फ गोपन्ना दोनों कमांडर थे और मुठभेड़ में मारे गए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर निर्मला ने 1994 में अपनी पढ़ाई छोड़कर सीपीआई (एमएल) पीपुल्स वार ग्रुप में शामिल हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button