Bihar

प्रेमी, गर्लफ्रेंड के सामने बेज्जती से हुआ गुस्सा, दरोगा के भाई को मारी गोली, हुई मौत

पटना शहर के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ पुल स्थित एक कम्युनिटी हॉल के गेट पर जनवरी 31 की रात फायरिंग हुई थी. फायरिंग करने से पहले कारवाले से बारातियों के साथ मारपीट हुई थी. रोहतास में तैनात दरोगा अजय कुमार की शादी थी. अजय कुमार के ममेरे भाई चंदन कुमार को फायरिंग में सिर में गोली लगी थी. जबकि एक टेंट वाले प्रदुमन को पैर में गोली लगी थी. रविवार की रात दरोगा के भाई की मृत्यु हो गई. इस कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामला प्रेमिका के सामने बेइज्जती से बदला का निकला है.

रविवार को पुलिस ने कांड का खुलासा करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी बिट्टू यादव उर्फ अभि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिट्टू की गिरफ्तारी के बाद दो अन्य नाम भी सामने आए हैं. फायरिंग की घटना के पीछे की वजह चौंकाने वाली है. बिट्टू ने बताया कि वे लोग कार से जा रहे थे. उसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी थी.  बारात के लोगों ने उसे गर्लफ्रेंड के सामने ही पीटा जो उसे ठीक नहीं लगा. इसके बाद उसने अपने दो दोस्त शाकिर और गणेश के साथ मिलकर बाइक से कम्युनिटी हॉल आया और गोलियां चला दी.

इस बात का जिक्र नहीं एफआईआर में

इस मामले में कंकड़बाग थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि पूछताछ में लड़की की बात सामने आई है. एफआईआर में इसका जिक्र नहीं किया गया है. कुल तीन युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. 31 जनवरी की रात को बिट्टू यादव उर्फ अभि कुमार कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ की ओर से कार में सवार होकर आ रहा था. उसके साथ दो युवक गणेश कुमार और साकिर भी थे. साथ में एक लड़की भी थी. महावीर आरोग्य संस्थान के पास एक शादी वाले हॉल के पास जैसे ही ये पहुंचे तो किसी बाराती पर कार चढ़ गई और फिर ये बवाल हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button