World

संसद में सोनिया गांधी से मिले पीएम मोदी, जानें दोनों नेताओं में क्या-क्या हुई बात

संसद के मॉनसून सत्र में आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच कुछ बातचीत भी हुई। इस दौरान सोनिया ने पीएम मोदी से सदन में मणिपुर वीडियो मुद्दे पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर कहा कि वह इसे देखेंगे।

यूं मिले पीएम मोदी और सोनिया

चौधरी ने बताया कि सदन की बैठक आरंभ होने से कुछ देर पहले पीएम मोदी ने सदन में सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों की दीर्घा की तरफ जाकर नेताओं का अभिवादन किया। जब वह विपक्ष की दीर्घा के पास पहुंचे तो सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई। संसद सत्र के पहले दिन नेता आमतौर पर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं।


सोनिया ने की मणिपुर पर चर्चा की मांग

चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से हा कि वह मणिपुर मुद्दे पर सदन में चर्चा चाहती हैं। चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने सोनिया गांधी से शायद इस बात की कल्पना नहीं की होगी। पीएम मोदी ने सोनिया की बात सुनने के बाद कहा कि ठीक है, हम इसे देखेंगे। गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हुआ है। ऐसे में मणिपुर घटना पर सोनिया की मांग एक तरह से विपक्ष की मांग हुई।


पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है और इससे पूरे देश का अपमान हुआ है। संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले, मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, ‘मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है…इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button