यह आंकड़ा दिसंबर 2023 में मोबाइल पर गेम लॉन्च होने के मात्र छह महीनों के भीतर हासिल किया गया है।
यह ट्रिलॉजी ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रियास के रीमास्टर्ड वर्जन को एक साथ पेश करती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तीनों गेम्स में से ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रियास को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, इसे अब तक 2 करोड़ 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके बाद ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी (65 लाख डाउनलोड) और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो III (33 लाख डाउनलोड) का स्थान है।
यह रिपोर्ट मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री में नेटफ्लिक्स की बढ़ती पकड़ को भी दर्शाता है। गेमिंग सब्सक्रिप्शन सेवा के रूप में नेटफ्लिक्स की शुरुआत काफी हद तक सफल रही है, खासकर क्लासिक गेमों के साथ। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो ट्रिलॉजी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि नेटफ्लिक्स गेमिंग बाजार में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है।


