World

अब कमलनाथ की चर्चा, इससे पहले बीजेपी में शामिल हो चुके हैं कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के जीत का समीकरण बिगड़ता दिख रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने बीजेपी का दामन थाम लिया था जिसके बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर भी अटकलें हैं कि वो भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। एक – एक करके कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों का साथ छूटने पर कांग्रेस का चुनाव जीतने का सपना बिखरता हुआ दिख रहा है। बता दें कि अभी तक कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों ने हाथ का साथ छोड़कर कमल का दामन थामा लिया है। आइए जानते हैं कौन- कौन हैं वो पूर्व मुख्यमंत्री

अशोक चव्हाण

अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इसी महीने की 12 तारीख को कांग्रेस को अलविदा कह दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि चव्हाण पहली बार 1987 में लोकसभा सांसद चुने गए थे और दूसरी बार 2014 में लोकसभा सांसद बने थे। हालांकि उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ दिया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के सीएम रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2021 में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने पंजाब के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। बीजेपी में शामिल होने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पंजाब का कोई भविष्य देखना है तो बीजेपी के साथ विलय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी और बीजेपी की विचारधारा एक ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button