World

जय शंकर बोले- श्रीलंका के सबसे बड़े मदद हमने की! जरूरत पड़ने पर आगे भी साथ देंगे

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका को बुरे समय में अकेला नहीं छोड़ने के बात कही है. उन्होंने कहा भारत अपनी प्राथमिकता में पड़ोसियों को सबसे पहले रखता है. भारत ने श्रीलंका के आर्थिक हालात सुधारने के लिए दूसरों का इंतजार बिना किए ही ठोस कदम उठाए.

श्रीलंका के एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर है. उन्होंने दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीलंका के प्रधान मंत्री रनिल विक्रमसिंघे और विदेश मंत्री अली साबरी समिति के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान श्रीलंका सरकार से भारतीय मूल के तमिल समुदाय के लोगों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा.

श्रीलंका इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड से 2.9 बिलीयन डॉलर का बेल आउट पैकेज लेने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए श्रीलंका को कर्ज देने वाले 3 बड़े देशों में भारत, जापान और चीन का आईएमएफ को वित्तीय आश्वासन देना जरूरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button