World

पीएम मोदी ने कहा- मैं जानता हूं भूखे रहने की तकलीफ क्या होती है, इसलिए शुरू की फ्री खाद्यान्न योजना

पीएम मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के सागर पहुंचे। ढाई घंटे की इस यात्रा में पीएम मोदी राज्य को चार बड़ी सौगातें दी। इसके साथ ही चुनावी साल में दलित वोटर्स को साधने के लिए 100 करोड़ की लागत से बनने वाले रविदास मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी के दौरे को अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी सागर जिले के ढाना में जनसभा को भी संबोधित किया। इसके लिए विशेष मंच भी बनाया गया है।

हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं
पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत को भी आगे बढ़ाएं और अतीत से सबक भी लें। जब हमारी आस्थाओं पर हमले हो रहे थे, तब रविदास दी ने कहा था – “पराधीनता सबसे बड़ा पाप है, जो पराधीनता स्वीकार कर लेता है उससे लड़ता नहीं है, उससे कोई प्रेम नहीं करता।” उन्होंने समाज को अत्याचार से लड़ने के लिए प्रेरित किया।

पीएम ने कहा- मैं जानता हूं गरीबी क्या होती है
पीएम मोदी ने कहा- दोस्तों, मैं भलि भांति जानता हूँ कि भूखे रहने की तकलीफ क्या होती है, गरीब का स्वाभिमान क्या होता है। हमनें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरु की और देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न देकर जनकल्याण का काम किया।

मैं लोकार्पण करने आऊंगा
पीएम मोदी ने कहा कि आज सागर में समरसता का महासागर उमड़ा हुआ है। पीएम ने कहा कि आज यहां संत रविदास स्मारक की नींव रखी गई है। मुझे इस स्मारक की नींव रखने का सौभाग्य मिला है। लोकार्पण के लिए भी मैं जरूर आऊंगा। संत रविदास मुझे यहां आने का मौका देने ही वाले हैं।

एक नए भारत का उदय
सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने बुंदेलखंड को 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना का उपहार दिया है, इस परियोजना से बुंदलेखंड की 20 लाख एकड़ भूमि सिंचित होगी।

एमपी को दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सागर के धाना पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने यहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। पीएम मोदी यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मंदिर की रखी आधारशिला
पीएम मोदी ने सागर के बड़तूमा में रविदास मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने यहां पहले विधिवत पूजा की। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह और एमपी के राज्यपाल भी मौजूद थे।

पीएम मोदी सागर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सागर पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश सरकार के सभी बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी हैलीपेड से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। खुजराहो से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सागर के लिए रवाना हुए।

संत रविदास मंदिर का निर्माण
पीएम मोदी अपने सागर दौरे की शुरुआत बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले रविदास मंदिर निर्माण की आधारशिला रखते हुए की। इस मंदिर का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। भव्य मंदिर का निर्माण में सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों का ध्यान में रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button