World
युद्ध के मोर्चे पर रूस को बड़ा झटका; पुतिन के 2 भरोसेमंद सिपहसालारों में से एक की मौत, एक घायल

रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 68वां दिन है। अब युद्ध के मार्चे पर यूक्रेन के साथ रूसी सेना भी बड़े झटके झेल रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भरोसेमंद आर्मी चीफ जनरल वालेरी गेरासिमोव घायल हो गए हैं। पुतिन ने उन्हें जल्द कामयाबी हासिल करने के मकसद से खार्किव के मोर्चे पर तैनात किया था।
इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच ने दावा किया है कि खार्किव के मोर्चे पर ही रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की भी मौत हो गई। यूक्रेन में अब तक रूस के नौ टॉप कमांडरों की मौत हो चुकी है।
Source : Dainik Nhaskar



