Tech

Xiaomi 15 Ultra में धांसू कैमरा होने की उम्मीद.

शाओमी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra चर्चा में है।

हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा शानदार ज़ूम क्षमता के साथ आएगा।

इससे पहले कंपनी ने Xiaomi 14 Ultra में भी बेहतरीन कैमरा सेटअप दिया था, लेकिन इस बार कंपनी इसे और भी बेहतर बनाने की तैयारी में है। Xiaomi 15 Ultra में चार रियर कैमरों का सेटअप होने की उम्मीद है।

हालांकि, ये अभी तक लीक हुई जानकारी है और कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button