
त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त आज सामान्य पर्यवेक्षक, श्री बंशीधर नगर श्री अनील कुमार, निर्वाची पदाधिकारी- सह- अपर समाहर्ता श्री पंकज कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य पद श्री संजय कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार रजक तथा श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।
इस कड़ी में श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के सभी 848 मतदान केंद्रों के लिए 3732 (10 प्रतिशत रिजर्व के साथ) मतदान कर्मियों का तीसरे चरण के चुनाव के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन से मतदान कर्मियों का प्रखंड जिसमें उनके द्वारा कार्य किया जाएगा निर्धारित हुआ था वहीं आज हुए द्वितीय रेंडमाइजेशन से मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी निर्धारित की गई है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 933 (10 प्रतिशत रिजर्व के साथ) पोलिंग पार्टी बनाया गया है, जिनकी मदद से सफलता पूर्वक मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में तीसरे चरण में दिनांक 24 मई को मतदान संपन्न कराया जाएगा वहीं मतगणना की तारीख 31 मई निर्धारित है।
Source : IPRD Garhwa

