World
‘राघव चड्ढा की हुईं परिणीति चोपड़ा…’, सात फेरों के बाद ग्रैंड रिसेप्शन शुरू, देखिए इनसाइड तस्वीरें
- 07:43 PM,Sep 24 2023न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिस्पेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। करीब 8.30 बजे यह शुरू होगा, जिसमें कई नेताओं के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे।

- 06:43 PM,Sep 24 2023दूल्हा-दुल्हन को लेने कार सज-धजकर लीला पैलेस पहुंच चुकी है

- 06:28 PM,Sep 24 2023परिणीति और राघव के सात फेरे पूरे, पहली तस्वीर का इंतजारपरिणीति और राघव चड्ढा के सात फेरे पूरे हो चुक हैं। फोटो सेशन चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार और रिश्तेदार तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। विदाई का गाना बज रहा है। पहले फिल्म ‘धड़कन’ का गाना ‘दूल्हे का सेहरा’ बजा और फिर ‘तेनू लेके मैं जावंगा’ पर परिणीति की विदाई हुई।
- 05:27 PM,Sep 24 2023‘राघव चड्ढा की हुईं परिणीति चोपड़ा…’राघव की हुईं परिणीति… ये गाना उदयपुर के लीला पैलेस में गूंज उठा है। जयमाला सेरेमनी के दौरान ये सॉन्ग गाया गया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में अभी जारी हैं।
- 05:04 PM,Sep 24 2023दुल्हन परिणीति चोपड़ा को कैमरे से ऐसे छिपायासोशल मीडिया पर उदयपुर से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का प्यारा सा वीडियो सामने आया है। जहां दुल्हन परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा की पहली झलक देखने को मिली हैं। लेकिन छतरी की मदद से दोनों के लुक और चेहरे को छिपाया गया है।



