World

परिणीति चोपड़ा ने पहले करवा चौथ के लिए चुना मरून जोड़ा, दिखाई हाथ में लगी खास मेहंदी की झलक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए 2023 बेहद खास है। 24 सितंबर को परिणीति ने राघव चड्ढा से शादी की थी, और अब उनका पहला करवा चौथ है। परिणीति पहले करवा चौथ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने पति के लिए व्रत भी रखा। परिणीति बेसब्री से चांद के निकलने का इंतजार करती रहीं। इसी बीच उन्होंने अपनी मेहंदी और कपड़ों की झलक दिखाई है।

Parineeti Chopra ने शादी पर क्रीम कलर का लहंगा पहना था, पर पहले Karwa Chauth पर उन्होंने ब्राइट मरून कलर का जोड़ा पहना। इसकी झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गईं तस्वीरों में है।

परिणीति की पहले करवा चौथ की तैयारी

इन तस्वीरों में परिणीति की मेहंदी के साथ-साथ उस आउटफिट की भी झलक दिखी, जो उन्होंने खास तौर पर पहले करवा चौथ के लिए बनवाया है। परिणीति के हाथों में पिंक कलर का चूड़ा भी नजर आ रहा है।

पहले करवा चौथ की मेंहदी बेहद खास

परिणीति चोपड़ा की मेहंदी भी बहुत खास है। इसमें एक दुल्हन के जोड़े में सजी एक लड़की का चित्र बनाया गया है, जो छलनी से चांद देख रही है। परिणीति ने तस्वीर शेयर कर लिखा- वेटिंग। यानी वह चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अब फैंस को परिणीति की पहली करवा चौथ की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button