इस घटना के बाद शहर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए।
घटना के बाद कई हिंदू संगठनों के सदस्य इलाके में जमा हो गए और उन्होंने कम से कम तीन कारों को आग लगा दी और पथराव किया। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।
पूरे शहर में तनाव व्याप्त है और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।



