H3N2 ने दी झारखंड में दस्तक, जमशेदपुर में मिला राज्य का पहला हांगकांग फ्लू मरीज

झारखंड में भी H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से पीड़ित संक्रमितों की पहचान हुई है। जमशेदपुर की 68 वर्षीय महिला में H3N2 की पुष्टि हुई है. इसके अलावा रांची में भी 4 साल के बच्चे में एच3एन2 की पुष्टि हुई।.संक्रमण की पुष्टि के बाद दोनों संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. इधर, स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 की पुष्टि के बाद सतर्कता बरतने का निर्देश जारी कर दिया है. हालांकि एक सप्ताह पहले भी सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सभी डीसी और सिविल सर्जन को इसकी तैयारी में जुट जाने को कहा था.
जानकारी के अनुसार साकची की 68वर्षीय महिला को सर्दी-खांसी और बुखार के बाद गुरुवार को टीएमएच में भर्ती कराया गया था. बाद में उसका सैंपल एमजीएम भेजा गया. जहां इस संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है. जबकि रांची में रानी अस्पताल में एक बच्चे को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. लक्षण के आधार पर बच्चे की जांच निजी लैब में कराई गईं, जिसमें एच3एन2 की पुष्टि हुई.


