Jharkhand

हजारीबाग में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण उपायुक्त ने किया।

जिले में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022 का संचालन हो रहा है।
जिला प्रशासन पूरी संजीदगी के साथ परीक्षा केंद्रों पर झारखंड अधिविध परिषद के निर्देशों के अनुसार परीक्षा के सभी मानकों पर ध्यान दे रहा है। उपायुक्त नैंसी सहाय ने वार्षिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कई प्रशासनिक बैठकों का आयोजन किया और विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में बने केंद्रों पर कदाचार मुक्त और सफल परीक्षा संचालन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में, उपायुक्त ने आज शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला स्कूल, आनंदा कॉलेज, यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय और कार्मेल स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर संचालित हो रही परीक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, बच्चों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय, बिजली, सुरक्षा गार्ड आदि का मुआयना किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को सभी गतिविधियों पर दिशा-निर्देश दिए और बच्चों को परीक्षा की शुभकामनाएं दीं।

निरीक्षण के दौरान, उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी दी। प्रथम पाली में जिला स्कूल केंद्र में 37 बच्चे उपस्थित और 1 अनुपस्थित थे। यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में बने दो परीक्षा भवनों में से एक में 22 परीक्षार्थी उपस्थित और एक अनुपस्थित थे, जबकि दूसरे में 63 विद्यार्थी उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। कार्मेल स्कूल परीक्षा केंद्र में 62 परीक्षार्थी उपस्थित और एक अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ प्रशिक्षु आईएएस रीना हंसदा भी मौजूद थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button