World

भारत के बजाय किसी और देश जाएगी नसरुल्लाह की फातिमा? पाकिस्तान को सता रहा अंजू की ‘हत्या’ का डर

अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने और घूमने के लिए पाकिस्तान जाने का दावा करने वाली अंजू के इस्लाम कबूल कर फातिमा बनने की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि अंजू और नसरुल्लाह ने निकाह कर लिया है। अंजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह लगातार कह रही थी कि मैं पाकिस्तान सिर्फ घूमने आई हूं और जल्द भारत लौट आऊंगी। हालांकि अंजू के अब भारत लौटने पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ईसाई से इस्लाम धर्म अपनाने की खबरें सच हैं तो क्या अंजू और नसरुल्लाह का निकाह वैध है और अब इस मामले में आगे क्या होगा?

अब एक नई बहस शुरू हो गई है कि अंजू और नसरुल्लाह का अब भविष्य क्या होगा। पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ अपर दीर के प्रमुख मुफ्ती इहसानुल्ला ने कहा कि मुस्लिम पुरुष और ईसाई महिला शादी कर सकते हैं। उन्होंने समझाया, ‘अगर अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया तो उसकी पिछली शादी अपने आप खत्म हो जाएगी। वह इदाह अवधि (तीन महीने और 10 दिन) के बाद दोबारा शादी कर सकती है।’

क्या भारत लौटेगी अंजू?

उन्होंने कहा, ‘अगर वह ईसाई बनी रहती है, तो उसके लिए भारत में अपने पति से तलाक लेना अनिवार्य है।’ पाकिस्तान में कुछ लोगों का कहना है कि अगर अंजू भारत लौटी तो उसकी हत्या भी की जा सकती है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि संभावना यह है कि अपने एक महीने के वीजा की समाप्ति पर, वह भारत के बजाय किसी अन्य पड़ोसी देश में भी जा सकती है। नसरुल्लाह ने एक हलफनामा दिया है जिसमें उसने कहा है कि अंजू महीने के आखिर तक पाकिस्तान से निकल जाएगी।

पिता ने कहा- हमारे लिए मर गई!

अंजू और नसरुल्लाह की शादी की खबरें सामने आने के बाद भारत में उसका परिवार आक्रोशित है। अंजू के पिता ने कहा, ‘उसकी एक 14 साल और एक छह साल की बेटी है। उनका अब क्या होगा? अगर अंजू को यह करना ही था तो उसे पहले अपने पति को तलाक देना चाहिए था और घर वालों को बताना चाहिए था।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा उस लड़की से कोई लेना देना नहीं है। जो लड़की घर से बाहर चली गई वह एक तरह से हमारे लिए तो मर गई है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button